दोस्तों Rail One App के जरिए अब अनारक्षित (Unreserved/General), प्लेटफॉर्म और सीजन टिकट बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। यह ऐप UTS on Mobile की जगह ले रहा है और यूज़र्स को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक टिकटिंग अनुभव देता है। खास बात यह है कि हर बुकिंग पर 3% का तत्काल डिस्काउंट मिलता है, जिससे आपका सफर किफायती और स्मार्ट बन जाता है।
Rail One App के जरिए अब आसान Unreserved/General टिकट बुकिंग के साथ 3% इंस्टेंट छूट
दोस्तों, इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि Rail One Application के माध्यम से मंथली पास यानी सीजन टिकट कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही पास की Validity क्या होती है और टीटी को टिकट कैसे दिखाना है, यह भी समझेंगे, क्योंकि इसमें स्क्रीनशॉट या प्रिंट दिखाने के बजाय मोबाइल में लाइव टिकट दिखाना पड़ता है। इन सभी जरूरी पॉइंट्स को इस आर्टिकल में कवर किया गया है। अब चलिए मोबाइल स्क्रीन पर जाकर Booking Process देखते हैं।
Rail One Application डाउनलोड और सेटअप
सबसे पहले हमें Play Store पर जाकर रेल वन एप्लीकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करना होता है। इंस्टॉल करने के बाद ऐप को ओपन करते हैं और पहली बार ओपन करने पर जो परमिशन मांगी जाती है, उसे अलाउ कर देते हैं। इसके बाद जो स्लाइड शो आता है, उसे स्किप करके आगे बढ़ते हैं।
Login और Account सेटअप
अब हमें Login या New User Registration का ऑप्शन मिलता है। अगर आपके पास पहले से IRCTC Rail Connect या UTS ऐप का अकाउंट है, तो उसी से लॉगिन कर सकते हैं, या गेस्ट के रूप में भी आगे बढ़ सकते हैं। लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर डालकर MPin के जरिए सफलतापूर्वक लॉगिन किया जाता है।
Unreserved/General Ticket Booking की शुरुआत
लॉगिन के बाद ऐप के होम पेज पर रिजर्व टिकट, अनरिजर्व टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। Local या General टिकट बुक करने के लिए “Unreserved Ticket” पर क्लिक करना होता है। इसके बाद “नॉर्मल” और “Season” का विकल्प मिलता है।यहां ध्यान रखना जरूरी है कि स्टेशन के अंदर खड़े होकर टिकट बुक नहीं किया जा सकता, इसलिए “Outside Station” ऑप्शन चुनना होता है।
Station और Train का चयन
अब हमें “From” और “To” स्टेशन चुनना होता है। इसके बाद “Check Upcoming Train” के जरिए यह देख सकते हैं कि अगले कुछ घंटों में उस रूट पर ट्रेन उपलब्ध है या नहीं। ट्रेन की जानकारी जैसे समय, प्लेटफॉर्म और स्टेटस देखने के बाद “Proceed to Book” पर क्लिक करके आगे बढ़ते हैं।
Ticket Details और Option चुनना
बुकिंग के दौरान ट्रेन का प्रकार (जैसे Ordinary), टिकट टाइप (Journey), यात्रियों की संख्या और क्लास (Second Class) चुननी होती है। यदि कोई कंसेशन लागू करना हो, तो संबंधित ऑप्शन से किया जा सकता है। इसके बाद किराया दिखाई देता है और “Book Now” पर क्लिक करके पेमेंट के लिए आगे बढ़ते हैं।
Online Payment प्रक्रिया
पेमेंट के लिए R-Wallet, UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे विकल्प मिलते हैं। UPI के माध्यम से पेमेंट करने पर कभी-कभी डिस्काउंट भी मिल जाता है। पेमेंट सफल होने के बाद टिकट Book हो जाता है और उसकी Validity स्क्रीन पर दिखाई देती है।
टिकट की Validity और Use
आमतौर पर टिकट कुछ घंटों तक वैलिड रहता है या तब तक वैलिड रहता है जब तक आप अपनी गंतव्य स्टेशन तक नहीं पहुंच जाते।
बुक किए गए टिकट को कैसे देखें
एक बार टिकट बुक हो जाने के बाद, उसे “My Booking” सेक्शन में जाकर कभी भी देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इंटरनेट ऑफ होने पर भी टिकट एक्सेस किया जा सकता है।
टीटी को टिकट कैसे दिखाएं
TT को टिकट दिखाने के लिए ऐप में ओपन करके दिखाना होता है, जहां QR कोड भी होता है जिसे स्कैन करके टिकट वेरिफाई किया जा सकता है।
निष्कर्ष
इस तरह आप रेल वन एप्लीकेशन के जरिए आसानी से लोकल, जनरल या चालू टिकट बुक कर सकते हैं।
